होटल सिद्धार्थ में मिला छात्र का शव, आईआईटी परीक्षा की कर रहा था तैयारी, बीते तीन सप्ताह में तीन लोगों की होटलों में मौत

May 5, 2025 11:27 PM

होटल सिद्धार्थ में मिला छात्र का शव, आईआईटी परीक्षा की कर रहा था तैयारी, बीते तीन सप्ताह में तीन लोगों की मौत

होटल सिद्धार्थ में सोमवार को लगभग 12 बजे बिल्पव मजूमदार नामक जमशेदपुर निवसी छात्र का शव मिला। होटल मैनेजर रंजन घोष का कहना है कि छात्र रविवार की दोपहर एक बजे होटल में आया था व कमरा लेकर रह रहा था आज सुबह होटल कर्मी दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं मिलने पर पुलिस कोखबर देने पर पुलिस शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए ले गई। बिप्लव केपिता का कहना है कि बिप्लव एनआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया था व आईआईटी परीक्षा की तैयारी कर रहा था 17 मई को परीक्षा में बैठना था आखिर उसकी मौत कैसे हुई समझ से परे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ज्ञात हो कि बीते तीन सप्ताह में तीन लोगों की मौत होटल में हो चुकी है जिसमें से होटल सिद्धार्थ से दो मौत हो चुकी है जबकि होटल अलंकार सेबीते सप्ताह सुमन रजक नामक श्रमिक का शव बरामद हुआ था।

सुमन बांकुड़ा के मेजिया थाना के रामचंद्रपुर के रहने वाले थे। ज्ञात हो कि तीन सप्ताह पूर्व भी कोलकाता के पूर्व बिजनेसमैन का शव होटल सिद्धार्थ से बरामद हुआ था लगातार होटल के कमरों में हो रहे अस्वाभावकि मौत से होटल मालिक चिंतित है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment