




वार्ड बीस स्थित टीएमसी के पार्टी कार्यालय में आज टीएमसी के कोर कमेटी की ओर से पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदीप सरकार ने खड़गपुर शहर व आसपास में चल रहे अफवाहों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है, अगर कुछ अप्रिय स्थिति बनती है तो पहले पुलिस को सूचना दें, न कि लोग कानून अपने हाथों में लें। ज्ञात होग कि पांचबेड़िया, निमपुरा सहित आसपास के इलाकों में अफवाहों को लेकर कुछ अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पांच बढ़िया में बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने शख्स को रोक रखा था । प्रदीप सरकार ने कहा कि विरोधी दल बाहरी लोगों को लाकर खड़कपुर में रखा है जिनसे खड़गपुर में अशांति की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वार्डों से उन लोगों को जो फीडबैक मिला है, उसके आधार पर वे आशंका जाहिर कर रहे हैं।




कल्नेयाणी घोष ने कहा कि उनके इलाके में भी अफवाह फैली थी जिसे लेकर लोग भयभीत थे। उन्होंने पुलिस की सहायता ली जिसके बाद से अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों को न घबराने की अपील की। सूर्य प्रकाश राव ने तेलुगु भाषियों से अफवाहों पर ध्यान न देने व शहर में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर जवाहर पाल, रविशंकर पांडे, अपूर्व घोष, डी बासंती, फिदा हुसैन, रोहन दास व अन्य उपस्तिथ थे।









