पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, पापिया सुल्ताना बनीं पश्चिम मेदिनीपुर की नई SP

March 17, 2026 10:37 AM

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए पश्चिम मेदिनीपुर सहित राज्य के 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

जिला पुलिस कमान में बदलाव:-

इस आदेश के तहत पश्चिम मेदिनीपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र ढली को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब पापिया सुल्ताना को जिले की कमान सौंपी गई है। पापरिया सुल्ताना ने जिले की नई SP के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

चुनाव आयोग की प्राथमिकता: निष्पक्ष मतदान

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, यह कदम चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के पक्षपात की संभावना को समाप्त करने और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए उठाया गया है। आयोग ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी नए अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए।

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल:-

एक साथ 13 जिलों के पुलिस प्रमुखों के तबादले से प्रशासनिक महकमे में काफी हलचल देखी जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे चुनाव पूर्व एक महत्वपूर्ण सुरक्षा रणनीति के रूप में देख रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई अधिकारी पापिया सुल्ताना पश्चिम मेदिनीपुर जैसे संवेदनशील जिले में चुनावी सुरक्षा और शांति व्यवस्था को किस प्रकार नियंत्रित करती हैं।

आने वाले दिनों में इस बदलाव का असर चुनावी तैयारियों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment