प्रदीप के समर्थन में यूसुफ पठान व दिलीप के समर्थन में मोहन यादव का रोड-शो, उमड़ा जनसैलाब

April 18, 2026 2:33 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (2026) के मद्देनजर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज, शनिवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता यूसुफ पठान ने खड़गपुर सदर सीट से पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो किया

जबकि शाम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनयदव ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्यामे लोग उमड़े। रोड शो कौशल्या से शुरू होकर फायर बिग्रेड तक गई। मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि टीएमसी की अत्याचारी शासनका अंत करनेकी जनतान ठान ली है।

रोड-शो का मार्ग:

यह मेगा रोड-शो खड़गपुर कॉलेज के सामने से शुरू हुआ। यूसुफ पठान और प्रदीप सरकार एक खुले वाहन में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। रोड-शो के मुख्य पड़ाव इस प्रकार रहे:

•शुरुआत: खड़गपुर कॉलेज

•प्रमुख क्षेत्र: इंद्रा लोकल थाना मोड़, पुराना बाजार, कौशल्या और झापेटापुर।

•समापन: खड़गपुर नगर पालिका (पौरसभा) भवन के सामने।

इस रोड-शो के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस ने खड़गपुर सदर क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। प्रदीप सरकार, जो पूर्व विधायक और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, इस बार फिर से अपनी सीट पर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment