





पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर महिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शहर में गश्त के दौरान पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।



जानकारी के अनुसार, महिला थाने की आईसी (IC) स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रभारी आईसी प्रतिभा हलदर की तत्परता से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।








