






जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से अपहरण किए गए आर्यन महानंद (3)को खड़गपुर ग्रामीण थाना प्रभारी चिन्मय प्रमाणिक ने खड़गपुर स्टेशन के पास से बरामद किया । इस मामले में आरोपी असलम खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार क 4 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे समीर महानंद के तीन साल के बेटे आर्यन महानंद का अपहरण कर लिया गया था। आर्यन जब खेल रहा था तब उसे फुसला कर खड़कपुर ले आया यहां से ट्रेन से मुंबई ले जाने की योजना थी।

कुंती महानंद की शिकायत पर बर्मामाइंस थाने में केस दर्ज किया गया।
झारखंड की पुलिस ने खड़कपुर की पुलिस से संपर्क साधा बंगाल पुलिस की मदद से खड़गपुर स्टेशन के पास से आर्यन को सकुशल ढूंढ लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती के रहने वाले 42 साल के असलम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, असलम खान का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह बच्चों को चोरी करके मुंबई ले जाता था और वहां उन्हें बेच देता था।








