पश्चिम मेदिनीपुर: थाने के पास दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ₹3.5 लाख की छिनताई, इलाके में सनसनी

September 19, 2026 10:44 PM

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना  इलाके में दिनदहाड़े छिनताई की एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है। थाने से महज कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 3.5 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन मौजूद थे।

​लोन चुकाने के लिए बैंक से निकाले थे पैसे

​जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने बैंक से लोन चुकाने के उद्देश्य से करीब 3.5 लाख रुपये निकाले थे। महिला जब पैसे लेकर वापस लौट रही थी, तभी बेलदा थाने के समीप अचानक पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारा और बुजुर्ग महिला के हाथ से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए।

​सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

​दिनदहाड़े और पुलिस थाने के इतने नजदीक हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

​पुलिस जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के रास्तों और दुकानों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं और बहुत जल्द छिनताई करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment