






मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा को लेकर जहां दिल्ली में सीजेपी आंदोलन को लेकर उतारू हैं वहीं खड़गपुर नगर पालिका के नए चेयरमैन तय होना है।इसे लेकर राजनीतिक हलचल जारी है।


कल्याणी घोष की रिट खारिज होने के बाद, एक और केस दायर किया गया है। पता चला है कि केस की सुनवाई कल होनी है। कांग्रेस पार्षद बिष्णु बहादुर कामी ने कहा कल में चेयरमैन के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी जो कहेगी, उसके हिसाब से हमें फैसला लेना होगा। दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक तृणमूल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला अध्यक्ष और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिदाई ने निवर्तमान सरकार की प्रमुख कल्याणी घोष पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए।

इधर राज्यके नगर विकास मंत्रालय की ओरसे खड़गपुर पौर सभा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसका सोमवार कोही जवाब दिया जाना है। अब देखना है कि सोमवार को ऊंट किस करवट बैठती है।








