पुरी जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, मेदिनीपुर के 16 यात्री घायल; 4 की हालत नाजुक

November 13, 2026 11:32 PM

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से ओडिशा के पुरी जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक निजी बस शुक्रवार तड़के भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। ओडिशा के जाजपुर जिले के बड़चाना थाना क्षेत्र स्थित बड़चाना ओवरब्रिज पर यह बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 16 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से 4 की स्थिति बेहद गंभीर और चिं*ताजनक बनी हुई है।

​प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुई। पश्चिम मेदिनीपुर से तेज रफ्तार में पुरी की ओर जा रही इस बस के चालक ने अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

​दुर्घटना के समय बस में कुल 55 यात्री सवार थे और अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। एक यात्री ने बताया कि तेज झटके और धमाके की आवाज से अचानक उनकी नींद खुल गई और बस में चीख-पुकार मच गई। एक अन्य यात्री के अनुसार, बस चालक को यह अंदाजा नहीं हो पाया कि आगे खड़ा ट्रक रुका हुआ है, जिसके कारण यह हा*दसा हुआ।

​घटना की सूचना मिलते ही बड़चाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों की मदद से बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए बड़चाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

​बड़चाना मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 14 घायलों को लाया गया था। इनमें से मामूली रूप से चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार और दवाइयां देकर छुट्टी दे दी गई है, जबकि 4 लोगों की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बस चालक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

​फिलहाल पुलिस ने दु*र्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment