शादी के लिए राजी न होने पर नाबालिगा पर छूरी से किया वार, अभियुक्त फरार

January 27, 2022 11:14 AM

खड़गपुर। शादी के लिए राजी न होने पर नाबालिगा के गले में छूरी मार फरार हो गया एक शख्स। घायल अवस्था में नाबालिगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला थाना इलाके के जोड़ाबांध इलाके की है।ज्ञात हो कि अभियुक्त का नाम मुस्तफा खान(42) है। जोकि फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक नाबालिगा बुधवार की रात सर्कस देखकर आ रही थी तभी रात के अंधेरे में सड़क पर मुस्तफा ने उसे रोका व पहले उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला व फिर गले में छूरी से वार कर वहां से भाग गया।

हमले के बाद नाबालिगा वहीं जमीन पर गिर पड़ी। फिर तुरंत स्थानीय लोगों ने उसे बरामद कर पहले पिंगला ग्रामीण अस्पताल ले गए व फिर वहां से डाक्टरों ने उसे मेदिनीपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पता चला है कि मुस्तफा पहले शादी का प्रस्ताव लेकर नाबालिगा के घर गया था लेकिन नाबालिगा द्वारा शादी के लिए मना कर देने के बाद उसने गुस्से में आकर नाबालिगा को जान से मारने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment