





प्यार में पड़ी छात्रा ने फंदे में झुल आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार खड़कपुर ग्रामीण ब्लॉक के पोईता गांव के रहने वाली सोनाली मांडी नमक 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सोनाली के कजिन का कहना है कि सोनाली का उसकी मां के साथ कल शाम को व आज सुबह फोन पर बात की थी।



पता चला है कि पांचपोड़ा एमएसके की छात्रा सोनाली किसी से प्यार करती थी वह उससे शादी करना चाहती थी जिसे लेकर कल शाम अपने मां के साथ फोन पर बातचीत की मां ने पढ़ाई पर ध्यान देने वह प्यार से दूर रहने की हिदायत जिसे लेकर आज सुबह भी सोनाली का उसकी मां के साथ बकझक हुआ इसके बाद सोनाली अपने घर पर फंदे में झूल गई परिजनों ने देखा तो सोनाली को खड़गपुर चांदमारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनाली के भाई रूपचंद मांडी का खाना है कि आज गांव में चड़क पूजा हो रहा था जहां वे पूजा में शामिल थे घटना की खबर पाकर हुए बहन को चांदमारी अस्पताल ले गए।
पता चला है कि सोनाली के पिता मंटू व आरती चेन्नई के पास तिरुमसी में रह रही है जहां से वह आज ट्रेन पकड़ कर खड़गपुर आ रही है कल सुबह सोनाली के परिजन खड़गपुर पहुंच जाएंगे पता चला कि मंटू ने दो शादी की थी पहली पत्नी से दो बेटे वह एक बेटी है बेटी की शादी हो चुकी है वह दोनों बेटे भी चेन्नई के पास रहते हैं दोनों बेटे एक महीने पहले ही गांव आए थे घटना से इलाके में शोक जाता है पुलिस शव का अंत्य परीक्षण करा मामले की जांच कर रही है










