अखिल भारतीय जनसंघ की जिला महिला मोर्चा संयोजक बनीं अधिवक्ता देबयानी डे, खड़गपुर टाउन महिला मोर्चा अध्यक्ष पद से बेबी कोले पदमुक्त, बेबी ने कहा—खुद दिया इस्तीफा

September 20, 2026 11:37 PM

 

खड़गपुर। अखिल भारतीय जनसंघ के पश्चिम मेदिनीपुर जिला महिला मोर्चा के जिला संयोजक पद पर अधिवक्ता देबयानी डे को मनोनीत किया गया है। संगठन के पश्चिम मेदिनीपुर जिला अध्यक्ष ललित कुमार जायसवाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

देबजानी डे पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्र के बलरामपुर स्थित कसबा गांव की निवासी हैं।

खड़गपुर टाउन महिला मोर्चा का पद फिलहाल hold

इधर, संगठन की राज्य समिति की ओर से जारी सलाहकार पत्र में खड़गपुर (टाउन) महिला मोर्चा के संयोजक/अध्यक्ष पद को फिलहाल स्थगित रखने की जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार, पहले जिला महिला मोर्चा समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रखंड एवं मोर्चा समितियों का गठन किया जाएगा।

राज्य समिति ने बेबी कोले को आगे की सूचना तक खड़गपुर (टाउन) महिला मोर्चा के संयोजक/अध्यक्ष पद एवं संबंधित मुहर का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। पत्र में उनके पद को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की बात भी कही गई है।

यह आदेश 19 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

बेबी कोले ने कहा—खुद दिया इस्तीफा

वहीं, बेबी कोले ने अपने पद से हटाए जाने के संबंध में कहा कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंघ में उन लोगों को पद दिया जा रहा है, जिन्होंने चुनाव से पहले  मंत्री दिलीप घोष का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि इससे आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

बेबी कोले ने कहा कि वह दिलीप घोष का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में जनसंघ के साथ आगे चलना उनके लिए संभव नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment