




मिर्गी रोगी का शव तालाब से बरामद किया गया है जबकि वृद्ध की विद्युत स्पर्श से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक खड़गपुर ग्रामीण थाना के बलरामपुर के रहने वाले कार्तिक दोलुई का शव उसके आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर तालाब से बरामद किया गया है. पता चला है कि कल तीसरे पहर बारिश के दौरान घर से किसी काम से निकला था व तालाब में डूब गया. बाद में दूसरे लोगों ने कार्तिक का शव तालाब में तैरते देख घरवालों को खबर दी, तो शव को बरामद कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. कार्तिक लेबर का काम करता था व मिर्गी की उन्हें शिकायत थी. कार्तिक के घर में पत्नी व दो बेटे हैं. घटना से इलाके में शोक व्याप्त है. इधर एक अन्य घटना में सबं दंडग थाना के सिंदुरमणि गांव के रहने वाले मानिक दे नामक बत्तर वर्षीय वृद्ध की विद्युत स्पर्श से मौत हो गई. पड़ोसियों का कहना है कि मानिक को टीवी देखने का शौक था व घर में मानिक अपनी पत्नी के साथ था. टीवी चलाने के दौरान विद्युत स्पर्श से मानिक की मौत हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता चला है कि मानिक के दो बेटे हैं जो एक झारखंड व दूसरा उत्तर 24 परगना में रहकर काम करता है.












