




खड़गपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खड़गपुर सदर मंडल-1 की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार शाम प्रजापति घर में हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंडल अध्यक्ष टिंकू सिंह के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यालय पदाधिकारियों (ऑफिस बेयरर्स) को संगठनात्मक कौशल, पार्टी की विचारधारा तथा जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक रूप से अधिक सक्षम बनाना बताया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेता सौमेन तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष शमित मंडल, पार्षद अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया।
भाजपा नेताओं ने बताया कि देशभर में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इससे पूर्व खड़गपुर सदर मंडल-2 और खड़गपुर सदर मंडल-3 में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।











