






खड़गपुर: प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, और इसे एक बार फिर साबित कर दिखाया है होनहार नन्ही बच्ची ने। प्रसनजीत भट्टाचार्य द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता ‘डांसिंग स्टार’ (सीजन 9) में 11 वर्षीय श्रुति सिंह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रुति सिंह कलाईकुंडा स्थित केंद्रीय विद्यालय (KV नंबर 1) की पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं। वह निमपुरा, आरामबाटी क्षेत्र की रहने वाली हैं। इस मंच पर कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जहां श्रुति ने अपने लाजवाब नृत्य कौशल और आत्मविश्वास के दम पर जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया और विजेता का खिताब अपने नाम किया।

श्रुति की इस शानदार सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। परिजनों और शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





