पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन, 35 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

June 2, 2026 12:14 AM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने अपनी पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में गठित नई मंत्रिपरिषद में कुल 35 विधायकों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हैं।

नई कैबिनेट में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनमें दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, डॉ. शरदावत मुखोपाध्याय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, अरूप कुमार दास, डॉ. अजय कुमार पोद्दार और दुध कुमार मंडल प्रमुख हैं।

वहीं, मालती रावा रॉय, राजेश महाता और डॉ. इंद्रनील खान को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 19 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। इनमें जोएल मुर्मू, डॉ. हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक दिन्दा, नदियार चंद बाउरी, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, अमिया किस्कू और सुमना सरकार सहित कई नेता शामिल हैं।

भाजपा नेतृत्व का कहना है कि नई मंत्रिपरिषद में उत्तर बंगाल, जंगलमहल, दक्षिण बंगाल और शहरी क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। साथ ही महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को भी पर्याप्त स्थान दिया गया है।

मंत्रिपरिषद के गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नई टीम राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए अध्याय की शुरुआत करेगी। भाजपा नेताओं ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment