




खड़गपुर: शहर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। खड़गपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रमुख नेता देवाशीष चौधरी, जिन्हें इलाके में ‘मुनमुन’ के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला के साथ मारपीट, जान से धमकी दने व जमीन हथियाना के आरोप को लेकर की है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

गिरफ्तारी से पहले राजनीतिक सक्रियता
देवाशीष चौधरी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब वे पार्टी के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे कालीघाट तृणमूल के 21 जुलाई के ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम के प्रमोशन और तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए थे। इसके अलावा, हाल ही में उनका एक महत्वपूर्ण बयान भी सामने आया था जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था – “मैं कालीघाट तृणमूल के साथ ही रहूँगा।”
राजनीतिक सरगर्मी तेज
टीएमसी के एक प्रमुख नेता की इस तरह अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद से ही स्थानीय राजनीतिक हल्कों में हलचल मच गई है और चर्चाओं का दौर काफी तेज हो गया है।
फिलहाल, इलाके के लोगों और राजनीतिक जानकारों को पुलिस के आधिकारिक बयान आने का बेसब्री से इंतजार है। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी और पुलिस क्या कदम उठाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।





