





माता पूजा देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।अतुलमुनी स्कूल के समीप हुई घटना से लोग शोकाहत है।



जानकारी के अनुसार खड़गपुर के ओल्ड सेटलमेंट से माता पूजा देखकर लौट रहे दीवानमारो नीमपुरा के रहने वाले 25 वर्षीय युवक विवेक गौतम की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना अतुल मनी स्कूल के समीप मलिंचा रोड की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक पूजा देखकर देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी तेज दुर्घटना की चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक को तुरंत चांदमारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पता चला है कि विवेक शादीशुदा है विवेक के पिता प्रमोद गौतम नीमपुरा में दुकान चलाता है प्रमोद का कहना है कि विवेक कोलकाता में निजी कंपनी में काम करता था व सप्ताह में 5 दिन ड्यूटी कर शनिवार रविवार को खड़गपुर में रहा करता था शनिवार को ही विवेक खड़गपुर पहुंचा था आज उसे वापस खड़गपुर से वापस कोलकाता काम पर जाना था पर हादसे का शिकार हो गया है विवेक की एक छोटी बहन भी है उसकी भी शादी हो चुकी है। घटना के बाद विवेक की मां का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की खबर पा वार्ड नंबर 13 के पार्षद व भाजपा नेता टी. नागेश परिजनों से मिल संवेदना जताया। पार्षद ने बताया कि सुबह 3:30 बजे लगभग उन्हें घटना की दुखद जानकारी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।









