




खड़गपुर:- बांग्ला और हिंदी सावन मास के आरंभ के साथ ही खड़गपुर में शिव भक्ति का मंजर चारो और दिखायी दे रहा हैI
कहीं तो शिवालयों में जलार्पण करते लंबी कतार तो कहीं इस पावन माहिने में रुद्राभिषेक के मंत्रोच्चार तो कहि सुन्दरकाण्ड की ध्वनि सुनायी दे रही हैI
इसी क्रम में अगामी 17 तारीख को बांग्ला सावन सोमवार के अंतिम दिन खाश तोर पर मालंचा स्थित झरेश्वर मंदिर में भोले बाबा को कंसाई नदी से जल लेकर आने वाले कावरियों को विशेष सेवा शिविर का सेवा लगाया जाएगा।पिछले 13 सालों से खड़गपुर बोल बम कावरिया सेवा संघ के तरफ से सेवा शिविर खाशा प्रख्यात है।
खड़गपुर बोल बम कावरिया सेवा संघ के संचालक मनोज कुमार और वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल कि सेवा शिविर बाबा अमरनाथ यात्रा सेवा के तर्ज पर किया जाएगा। इस साल कावरिया बन्धुवो के स्वागत में 21 प्रकार के स्वादिस्ट और पोस्टिक वयंजन परोसे जायेंगे। साथ में खड़गपुर में पहली बार अदभुत और बड़ी झाकियाँ और बाजा पार्टी को पुरुस्कृत किया जाएगा जिस्से की समुचे शहर में उत्साह देखा जा रहा हैI और सभी छोटे बड़े टोली एक से बढ़कर एक झाँकी बनाने में जुट गए हैं। संघ के और से जानकारी दी गई के इस मौके पर आधुनिक लाइट शो और रंगा-रंग झरना विशेष तोर पर तैयार किया जा रहा है इस नेक और पुण्य काम में खड़गपुर के सारे लोग बढ़ चढ़ कर सेवा में सहयोग कर रहे हैं जिसकी समिति के सदस्य भी उमंग में हैं।










