लाकडाउन का पालन ना होने से क्षुब्ध पुलिस ने की कार्ऱवाई खड़गपुर शहर से 41 लोग गिरफ्तार, दस वाहन जब्त सोमवार को बैंक खुलने से पहले लगी लोगों की भीड़

766
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

                            रघुनाथ प्रसाद साहू
खड़गपुर। लाकडाउन का पालन ना होने से क्षुब्ध पुलिस ने आज खड़गपुर शहर में अभियान चला कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दस वाहन जब्त किए गए हैं जिसमें चार चक्के वाहन भी शामिल है। सोमवार की सुबह  से शुरु हुआ धरपकड़ अभियान देर रात तक चलता रहा।  अभियान खड़गपुर शहर के खरीदा,  मलिंचा, झपाटापुर, गोलबाजार सहित अन्य जगहों पर चलाया गया।

आज सुबह एसडीपीओ सुकमल कांति दास व खड़गपुर शहर थाना ने खुद अभियान की कमान संभाली व लोगों को लाकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया व वाहन जब्त की एसडीपीओ सुकमल कांति दास ने बताया कि सुबह ही कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया था जबकि आठ वाहन जब्त की गई थी जिसमें एक चार चक्का वाहन शामिल है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का दोषा पा मामला दर्ज किया गया व ज्यादातर लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

ज्ञात हो कि बाजारों व अन्य सार्वजनिक जगहों में बीते कई दिनो से लाकडाउन का उल्लंघन हो रहा था। इधर बीते चार दिन से लगातार बैंक बंद होने के बाद आज खुली तो सुबह से ही बैंको  के बाहर काफ़ी लोगो को कतार में देखा गया। हांलाकि सामाजिक दूरी  को लोग नहीं मान रहे थे यही हाल बाजारों व दुकानों का भी है।

Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com