लाकडाउन के बीच सनातन धर्म परिचय दिवस मना, मोदी के जन्मदिन पर होगा सप्ताहव्यापी वृक्षारोपण व सफाई अभियान

857
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

                             रघुनाथ /मनोज 
खड़गपुर। स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो भाषण की 127वें वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा की ओर से सनातन धर्म परिचय दिवस मनाया गया। लाकडाउन के बीच खड़गपुर मध्य मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित थे खड़गपुर मध्य मंडल के अध्यक्ष श्री राव, सोमनाथन, सोनू, सन्मुख राव, श्रीमती रानी, भास्कर व अन्य।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इधर विवेकानंद पल्ली में आयोजित कार्यक्रम में  स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि 11 सितंबर 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने ऐतिहासिक विचार रखे थे और पूरी दुनिया को हिन्दू धर्म,  संस्कृति और धार्मिक सहिष्णुता की अवधारणा से अवगत कराया था।इस अवसर पर दिनेश दोलुई, टिंकू सिंह, अक्षय खरा, नितिन जैन व अन्य उपस्थित थे। 

इधर भाजपा दक्षिण मंडल की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रबीर दास गौतम भट्टाचार्य व अन्य शामिल हुए।  ज्ञात हो कि  आगामी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस को सम्मान, सेवा, सफाई सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा। 14 से 20 सितंबर तक सभी बूथों में 70 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है व सफाई अभियान होगा।

बीते दिनों प्रेमहरि भवन में आयोजित भाजपा की बैठक में निर्णय लिया गया इस अवसर पर खड़गपुर सदर अस्पताल में फल वितरण तथा दिव्यांगों को सहयोग किया जाएगा। भाजपा नेता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों सदस्यता अभियान भी जोरों पर है।

                                 advt

Loading

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com