महिला यौन कर्मी पर युवक ने किया चाकू से हमला

875
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गपुर। खड़गपुर शहर के कौशल्या इलाके की रहने वाली एक महिला यौन कर्मी पर एक अज्ञात युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हुई है उसके पेट पर व हाथों पर जख्म के निशान है। महिला को बरामद कर खड़गपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला यौन कर्मी ने बताया कि आरोपी युवक दिन के वक्त वहां आया व उसे अपने साथ ले जाने की बात कर रहा था लेकिन जब उसने जाने से मना कर दिया तो युवक ने अचानक चाकू से उस पर हमला कर दिया व वहां से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग वहां आए व घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर थाने में शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com