खड़गपुर नगरपालिका की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह से नदारद रहे आयोजक व अतिथिगण

437
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

✍रघुनाथ प्रसाद साहू 

खड़गपुर, खड़गपुर नगरपालिका साक्षरता को लेकर कितनी संजीदा है इसका उदाहरण शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में देखने को मिला जहां कार्यक्रम से आयोजक व अतिथिगण नदारद रहे। ज्ञात हो कि नगरपालिका के लिटरेसी सेल की ओर से कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया था जिसमें ओल्ड सेटलमेंट स्थित चेयरमैन कार्यालय से राममंदिर तक जुलुस निकाला गया। जिसमें लिटरेसी से जुड़े लोग शामिल हुए। राममंदिर में साक्षरता पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखी व नगरपालिका में बीते दिनों 120 सफाईकर्मियों को जो हस्ताक्षर करना व नाम पता वगैरह लिखना सीखाया गया था उनलोगों को पुरस्कृत भी किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। पर आज के कार्यक्रम में आयोजक व अतिथि सभी नदारद रहे। आमंत्रण के लिए जो कार्ड छपे थे उसमें बतौर अतिथि चेयरमैन प्रदीप सरकार का नाम जबकि

आयोजकों में नवनियुक्त बोर्ड आफ एडमिनिस्ट्रेटर के वाइस चेयरमैन शतदल बनर्जी व शेख हनीफ का नाम छपा है पर लिटरेसी सेल के प्रभारी होने के नाते जगदंबा गुप्ता व पार्षद अंजना साखरे ही कार्यक्रम में दिखी। पता चला है कि रैली निकलने के पहले टीएमसी के नवनियुक्त शहर प्रभारी दीपेंदु पाल भी दिखे पर रैली में वह भी नजर नहीं आए। लिटरेसी से जुड़े कई लोगों का मानना है कि गुटबाजी के कारण ही लोग नदारद रहे जबकि कुछ लोग इसे गुप्ता को साइडलाइन किए जाने का संकेत बता रहे हैं। इस संबंध में शेख हनीफ का कहना है कि शुक्रवार की शाम कई बैठकों में उन्हें शामिल होना पड़ा इसलिए वे साक्षरता कार्यक्रम में नहीं जा सके।

বিশ্ব সাক্ষরতা দিবস উপলক্ষে খড়্গপুর পৌরসভা র উদ্দোগে মিছিল,উপস্থিত ছিল জগদম্বা প্রসাদ.
দু মাসে120 জন নিরক্ষর সাফাই কর্মী দের নাম ঠিকানা ইত্যাদি লেখা শেখানো হয় এবং তাদের পুরষ্কার দেওয়া হয়,

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com