January 22, 2026

तालबगीचा के सबुज संघ की अनोखी पहल, ‘संकट मोचन’ थीम पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

0
IMG-20250929-WA0002(1)

खड़गपुर: दुर्गा पूजा के आगमन के साथ ही पूरे शहर में उत्सव का माहौल है। इसी कड़ी में, खड़गपुर के तालबगीचा स्थित प्रसिद्ध पूजा कमेटी  सबुज संघ इस वर्ष एक अनूठी और आकर्षक थीम के साथ दर्शकों के सामने है। इस साल क्लब की थीम ‘संकट मोचन’ है, जो रामायण के एक प्रेरक प्रसंग पर आधारित है।

क्लब के सदस्य श्री सुकांत मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का पंडाल रामायण के उस दृश्य को जीवंत किया जहां भगवान हनुमान मूर्छित लक्ष्मण के जीवन की रक्षा के लिए पूरा गंधमार्दन पर्वत उठा लाते हैं। उन्होंने कहा, “आज की युवा पीढ़ी हमारी पौराणिक कथाओं और संस्कृति से दूर होती जा रही है। इस थीम के माध्यम से हम उन्हें अपनी जड़ों और रामायण के महत्व की याद दिलाना चाहते हैं।” इस थीम में कला के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का भी गहरा संदेश छिपा है।

इस भव्य पंडाल का निर्माण दाँतन के प्रसिद्ध महाप्रभु डेकोरेटर द्वारा किया जा रहा है। पंडाल की कलाकृति के साथ-साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा को भी प्राचीन और पारंपरिक शैली में बनाया जा रहा है ताकि यह थीम के साथ पूरी तरह मेल खाए। इस वर्ष पूजा का कुल बजट लगभग 22 लाख रुपये है।

पूजा के आयोजन के अलावा,सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहता है। पूजा के दौरान, क्लब द्वारा जरूरतमंदों के बीच साड़ी और वस्त्र वितरण, बच्चों में किताबें और स्टेशनरी बांटने तथा गरीब बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करने जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

क्लब के सचिव श्री सुभाष कर्मकार और सदस्य श्री तुहिन दास ने भी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और सभी से इस अनूठे पंडाल को देखने आने का आग्रह किया। सबुज संघ की यह पहल कला, आध्यात्मिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *