मोहोर फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान

September 21, 2026 4:02 PM

 

खड़गपुर। मोहोर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को खड़गपुर के ओल्ड सेटलमेंट स्थित बालाजी मंदिर, वार्ड नंबर 21 में चौथे वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया।

 

अध्यक्ष रिंकू चटर्जी  ने बताया कि मोहोर फाउंडेशन एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याणकारी महिला संगठन है। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजित शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में खड़गपुर महिला थाना प्रभारी प्रतिभा हालदार, पारस नाथ@ टिंकू, हेमलता शर्मा, अमित मिश्रा, राहुल शर्मा, कल्पना जोसेफ, डॉ. अभिषेक दास, खड़गपुर नगरपालिका की चेयरपर्सन कल्याणी घोष, मुनमुन चौधरी और बी. हरीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment