






खड़गपुर: खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए एक विशेष जांच अभियान के दौरान रेलवे पुलिस (GRP) ने माक पदार्थों की अवैध तकरी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से कुल 11 किलो 460 ग्राम संदिग्ध गजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले 42 वर्षीय संजीव राय के रूप में की गई है।


प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चलाया गया विशेष जांच अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर संजीव राय को रोका। इसके बाद एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) की निगरानी में उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से तीन अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया 11.460 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
कटक से लेकर बिहार में डिलीवरी करने की थी योजना
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने यह खुलासा किया कि वह इस खेप को कटक रेलवे स्टेशन से लेकर आ रहा था और इसे बिहार में किसी व्यक्ति को डिलीवर करना था, जिसके बदले उसे पैसे मिलने वाले थे। पुलिस अब इस मामले की जड़ तक पहुंचने और इस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों का पता लगाने में जुट गई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस हिरासत की मांग
इस संबंध में संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के उद्देश्य से 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की जा रही है, ताकि अंतरराज्यीय त***करी गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों की पहचान की जा सके।






