




खरीदा, बंगाली पाड़ा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती की के अवसर पर ‘भारतीय जनता महिला मोर्चा’ द्वारा एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्यक्रम खरीदा के बंगाली पाड़ा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस रक्तदान शिविर के दौरान कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए एक बड़ा योगदान साबित होगा।

शिविर में बतौर अतिथि एसडीपीओ सुशांत सिंह डांगी, खड़गपुर महिला थाना ओसी प्रतिभा हालदार व अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष: महुआ यादव, महासचिव: ममता साहू, महासचिव: हेमलता शर्मा,सचिव: बनश्री, धनेश्वरी और प्रियंका, खड़गपुर सदर मंडल-१ अध्यक्ष टिंकू सिंह व अन्य मौजूद थे। पदाधिकारियों और रक्तदाताओं के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहाँ समाज सेवा और डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को याद किया गया।





