अवैध रेलवे ई-टिकटिंग पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो दलाल गिरफ्तार

June 18, 2026 6:38 PM

खड़गपुर: रेलवे ई-टिकटिंग की कालाबाजारी और अवैध व्यापार के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक सख्त कदम उठाया है। एक सुनियोजित अभियान के तहत, खड़गपुर आरपीएफ की टीम ने पांसकुड़ा और मेदिनीपुर में छापेमारी कर दो टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है।

​इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने दलालों के पास से 17,000 रुपये से अधिक मूल्य के अवैध रेलवे ई-टिकट जब्त किए हैं। इसके साथ ही आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई है।

​रेलवे प्रशासन के अनुसार, असली और आम यात्रियों को रेलवे आरक्षण में किसी प्रकार की असुविधा न हो और टिकट प्रणाली में पूरी तरह पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए अनाधिकृत टिकटिंग के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment