






खड़गपुर। खड़गपुर नगरपालिका के चेयरपर्सन चुनाव को लेकर सोमवार सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। नगरपालिका खुलने से पहले ही मुख्य गेट पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


प्रदर्शन में शामिल नाराज महिलाओं ने अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर खड़गपुर नगरपालिका और चेयरपर्सन कल्याणी घोष के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा नेता मनोज ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 11 में तालाबों की साफ-सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा, नगरपालिका में फंड की कमी का हवाला देकर विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मौजूदा लोगों को नगरपालिका चलाने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रदर्शन में शामिल अधिकांश लोगों का कहना था कि खड़गपुर नगरपालिका के चेयरपर्सन पद पर कल्याणी घोष या प्रदीप सरकार के बजाय किसी स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि ऐसा व्यक्ति नगरपालिका का सुचारु रूप से संचालन करने के साथ-साथ शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करा सके।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से खड़गपुर नगरपालिका की नागरिक सेवाओं की स्थिति खराब बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि चेयरपर्सन पद पर किसी ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति या प्रशासक को जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि शहर की समस्याओं का समाधान हो सके और नागरिक सुविधाओं में सुधार आए।
प्रदर्शन को देखते हुए नगरपालिका परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
अन्नपूर्णा राशि का विवरण स्पष्ट करें









