दोपहर बाद बारिश रुकने से लोगों ने ली राहत की सांस, कई इलाके अभी भी जलमग्न

July 28, 2026 8:54 PM

खड़गपुर व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश रुकने से लोगों ने ली राहत की सांस ली है हांलाकि  कई इलाके अभी भी जलमग्न है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण दीघा और आसपास के इलाकों में मौसम बुरी तरह बिगड़ गया था व लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण यहां आए पर्यटकों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा।

​ओडिशा तट के पास बना निम्न दबाव सोमवार दोपहर के बाद पूर्व मेदिनीपुर के कांथी (Kanthi) के पास पश्चिम बंगाल के जमीनी हिस्से में प्रवेश कर गया है। इसके कारण मौसम विभाग ने पूरे राज्य में खराब मौसम की भविष्यवाणी की है और सागर द्वीप व दीघा के पास इस निम्न दबाव के प्रभाव को देखते हुए दक्षिण बंगाल के चार जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया ह।

​तेज तूफानी हवाओं के कारण दीघा के तटीय इलाकों में सुबह से ही समुद्र में भयंकर जलस्तर वृद्धि और ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने समुद्र में नहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही, मछली पकड़ने (फिशिंग) पर भी रोक लगा दी गई है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दीघा और दीघा मोहना थाने की पुलिस तटीय इलाकों में कड़ी निगरानी की गई।

​समुद्र में जाने और नहाने पर लगी इस सख्त रोक के कारण दीघा आए पर्यटक काफी हताश हैं। उन्हें मजबूरन समुद्र तट के किनारे बने गार्ड वॉल के पास खड़े होकर ही समुद्र के इस उग्र रूप का नजारा देखना पड़ रहा है। लगातार हो रही इस बारिश और तूफानी हवाओं के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन उद्योग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा ।

केशियारी-खड़गपुर राज्य मार्ग जलमग्न

लगातार बारिश के कारण पश्चिम मेदिनीपुर जिले का केशियारी-खड़गपुर राज्य मार्ग जलमग्न हो गया  सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण दैनिक यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

​जलभराव का मुख्य कारण

​अस्थायी बाईपास: वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते नेगामारा पुल के पास एक अस्थायी बाईपास बनाया गया है।

लोगों के रोष क बाद पीडब्डील्यूडी  विभाग की ओर से रात भर काम किए जाने से जल जमाव में कमी आई वह लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment