भाजपा कर्मी के हत्या के तीन और आरोपियों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई थी हत्या

263
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग थाना इलाके के मारकुंडा गांव से सीबीआई ने भाजपा कर्मी के हत्या के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद 4 मई को विश्वजीत महेश(45) नामक एक भाजपा कर्मी की उसके भाईयों द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिसे लेकर उस वक्त काफी बवाल भी मचा था। दरअसल मामला यह है कि जमीन विवाद को लेकर विश्वजीत का लंबे समय से अपने भाइयों के साथ झगड़ा चल रहा था। 4 मई की रात झगड़ा बढ़कर हिंसक रुप ले लिया व उसी दिन विद्युत व विमान महेश दो भाइयों ने मिलकर विश्वजीत की हत्या कर दी व शव को तालाब में फेंक दिया। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया व हत्या में इस्तेमाल की जाने वाली अस्त्र को भी अपने कब्जे में लिया। उस समय पुलिस ने विमान को तो पकड़ लिया था लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी विद्युत भागने में कामयाब हो गया था। बाद में केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। आज सीबीआई ने उसी परिवार के हत्या के तीन और आरोपी भतीजा शुभजीत महेश व भाभी अलका महेश व शिवानी महेश को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि विश्वजीत के भाजपा कर्मी होने के कारण भाजपा ने आरोप लगाया था कि तृणमूल ने साजिश रचकर उसके भाइयों द्वारा विश्वजीत की हत्या करवा दी थी। वहीं तृणमूल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला पुरी तरह पारिवारिक विवाद का है इसका किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नही है। फिलहाल केस चल रहा है। सीबीआई अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com