अपने ही वार्ड में पिछड़े प्रदीप, मुस्लिम बहुल वार्ड तीन चार व पांच में टीएमसी को बढ़त, 35 में से 32 वार्डों में बीजेपी को मिली बढ़त

May 6, 2026 6:28 PM

✍️ रघुनाथ प्रसाद साहू/9434243363

खड़गपुर: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के 2026 चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। कुल मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को 89,885 वोट मिले, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 59,379 वोट प्राप्त हुए। भाजपा ने अंततः 30,506 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

चुनावी आंकड़ों के अनुसार, इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,80,530 मतदाता थे, जिनमें से 1,60,156 लोगों ने मतदान किया। वार्ड और बूथवार नतीजों में अधिकांश इलाकों में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। खासकर 23, 24 और 25 नंबर वार्ड में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली। 25 नंबर वार्ड में भाजपा को 3,012 वोटों की बढ़त मिली, जो पूरे क्षेत्र में सबसे बड़े अंतर में से एक रही।

वहीं कुछ क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। 4 नंबर वार्ड में टीएमसी ने 8,609 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा 3 और 5 नंबर वार्ड में भी टीएमसी का प्रभाव देखने को मिला। हालांकि कुल मिलाकर भाजपा के लगातार मजबूत प्रदर्शन के सामने टीएमसी पीछे रह गई।

 

कांग्रेस को इस सीट पर 2,852 वोट मिले, जबकि सीपीआई को 5,541 वोट प्राप्त हुए। वहीं NOTA के पक्ष में 1,288 वोट पड़े। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस वोटों में भी भाजपा को बढ़त मिली।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में अहम संदेश देती है। बूथ स्तर के आंकड़ों से भी साफ है कि शहर और आसपास के इलाकों में भाजपा का संगठन काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment